फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   First phase of polling in Bihar today...roads in border areas sealed

Kushinagar News: बिहार में प्रथम चरण का मतदान आज...सीमावर्ती इलाकों की सड़कें सील

Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
First phase of polling in Bihar today...roads in border areas sealed
मेहरौना वार्डर पर वाहन चेकिंग करती पुलिस। संवाद - फोटो : katra news
कुशीनगर/देवरिया। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर बुधवार की रात से ही यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शाम को मतदान संपन्न होने तक दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों की सड़कों को पूरी तरह सील रखा जाएगा। वहीं, गोपालगंज जनपद से लगने वाले कुशीनगर के सभी थानों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
विज्ञापन

गोपालगंज जनपद के छह विधानसभा क्षेत्राें भोरे, कुचायकोट, बैकुंठपुर, हथुआ, बरौली और गोपालगंज में से भोरे, कुचायकोट व गोपालगंज कुशीनगर के पटहेरवा, तमकुहीराज व चौराखास थाने से जुड़े इलाकों के काफी निकट है। इन क्षेत्रों के आसपास की शराब की सभी दुकानें बुधवार की सुबह छह बजे से ही बंद करा दी गईं हैं। बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे तक यह बंदी जारी रहेगी। वहीं सड़कों, पगडंडियों पर पुलिस की चौकसी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर एक्साइज ड्यूटी से जुड़ी टीम भी चेकिंग कर रही हैं। मालवाहक वाहनों पर पुलिस की सख्ती ज्यादा है। चौराखास थानाक्षेत्र के बनकटा बाजार एवं इंदिरा बाजार तमकुही के समउर तथा डीबनी बंजरवा का मुख्य बाजार, तरयासुजान का मठिया श्रीराम, अहिरौलीदान बाजार में यूपी पुलिस की चौकसी काफी तेज है। वहीं, फोरलेन से निकलने वाले लतवा गंडक मार्ग, कुरूम मार्ग एवं समउर से गंगुआ बाजार मार्ग सहित अन्य ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर हो रही राहगीरों के आवाजाही पर बिहार पुलिस की सख्ती काफी बढ़ गई है। झोला हो या बोरियां, गाड़ियों की डिक्की हो या सीटें बिना चेकिंग के बिहार पुलिस किसी को जाने नहीं दे रही है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed