{"_id":"6594669f59febcdc27059ef8","slug":"first-class-student-gave-nutrition-packet-to-tb-patient-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10365-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पहली कक्षा के छात्र ने टीबी मरीज को दी पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पहली कक्षा के छात्र ने टीबी मरीज को दी पोषण पोटली
Wed, 03 Jan 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
नगर में मंगलवार को टीबी मरीज को पोषण पोटली देते युग त्रिपाठी व सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया।
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से साल 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के लिए गए संकल्प को साकार करने में स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है। टीबी मरीजों को समाज के सक्षम लोगों को गोद दिलाया जा रहा है। टीबी मरीज की मदद के लिए अब कक्षा एक छात्र का आगे आया है। मंगलवार को सीएमओ व डीटीओ की मौजूदगी में कक्षा एक के छात्र युग त्रिपाठी ने टीबी मरीज को पोषण पोटली दी।
जिला क्षय रोग केंद्र में मंगलवार को पडरौना शहर के निवासी गंगेश्वर त्रिपाठी प्रिंस के पुत्र कक्षा एक के छात्र युग त्रिपाठी ने सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया व डीटीओ डॉ. एसएन त्रिपाठी की मौजूदगी में एक टीबी मरीज को पोषण पोटली दी। सीएमओ डॉ. पटारिया ने कहा कि बालक की तरफ से मरीज की मदद प्रेरणा देने वाली है। तमाम लोग इससे प्रेरित होकर टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आएंगे। डीटीओ डॉ. एसएन त्रिपाठी ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। टीबी मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता दिया जाता है। ऐसे मरीजों की मदद के लिए समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है।
इस दौरान प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र, डीपीसी अनुपम मिश्र, नितेश राय, विशाल कुमार, प्रभु रावत आदि मौजूद रहे।