{"_id":"61b8d4a14ce02b55c42c1b03","slug":"fire-on-transfer-kushinagar-news-gkp4198853127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफॉर्मर जलने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफॉर्मर जलने से मची अफरातफरी
विज्ञापन
खड्डा गांव में शार्टसर्किट से जलाता ट्रांसफार्मर।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफॉर्मर जलने से मची अफरातफरी
- खड्डा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में है ट्रांसफॉर्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खड्डा स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर में लगे सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जलने लगा। इससे मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
ग्राम सभा में स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर में स्थापित सौ केेवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग पकड़ लिया। गनीमत रही कि सुबह छह बजे का समय होने से विद्यालय में अभी विद्यार्थी नहीं पहुंचे थे। गांव के लोग ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की जानकारी बिजली निगम को देकर बिजली कटवाई। लेकिन बिजली निगम के कर्मचारी और गांव के लोगों के काफी देर मशक्कत करने के बावजूद करीब तीन घंटे तक ट्रांसफॉर्मर जलता रहा। इस संबंध में विद्युत निगम के जेई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। सूचना मिलते ही सप्लाई बंद करा दी गई। ट्रांसफार्मर के तेल में भी आग पकड़ लिया था। इसके वजह से आग बुझने में देर लगी। बुधवार को वहां दूूसरा ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया जाएगा।