फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in the hut, child died due to scorching

Kushinagar News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, झुलसकर बच्चे की मौत

Thu, 20 Apr 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the hut, child died due to scorching
पिपरपाती गांव में आग लगने से जली झोपड़ी व जुटी लोगों की भीड़।संवाद
सौरहा खुर्द गांव के पिपरपाती टोला में लगी थी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव के पिपरपाती टोला स्थित एक रिहायशी झोपड़ी में बुधवार को आग लग गई। इसकी चपेट में आकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। गृहस्थी का पूरा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। बच्चे की मौत के बाद से उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार सौरहा खुर्द गांव के पिपरपाती टोला निवासी रामाश्रय की पुत्री बबिता पांच साल के बेटे चंदन के साथ दो महीने पहले मायके आई है। बुधवार को चंदन घर के अंदर सो रहा था। दोपहर में करीब 12 बजे उनकी रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख लोगों के होश फाख्ता हो गए। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। घरवाले भी झोपड़ी से निकलकर भाग निकले, लेकिन किसी को इस बात का ध्यान नहीं था कि पांच साल का चंदन झोपड़ी में सो रहा है।
विज्ञापन

पछुआ हवा के बीच लोगों ने काफी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जल चुका था। झोपड़ी का मलबा हटाया गया तो चंदन का जला हुआ शव बिस्तर पर पड़ा था। बबिता अपने पांच साल के बेटे का शव देखकर अवाक रह गई। घरवालों ने काफी प्रयास के बाद उसे संभाला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एसडीएम सदर महात्मा सिंह व क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed