{"_id":"69ced1f9842536bb310a74e4","slug":"fire-broke-out-in-a-closed-house-engulfing-five-huts-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157420-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंद घर में लगी आग, चपेट में आई पांच झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंद घर में लगी आग, चपेट में आई पांच झोपड़ियां राख
Fri, 03 Apr 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बैकुठपुर कोठी गांव में आग लगने से जलती झोपड़ी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव में एसबेस्टस के बंद घर में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर आसपास की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। इससे पड़ोस की पांच झोपड़ियां राख हो गईं।
बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी गीता देवी का एसबेस्टस का घर है। वे बृहस्पतिवार की दोपहर घर में ताला लगाकर कहीं गई थीं। उसी दौरान घर में आग पकड़ ली। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने अलग-बगल की झोपड़ियों को आगोश में ले लिया। पड़ोसी मुन्ना, बीरबल, रुदल, नंदा, टुनमुन की झोपड़ियाें में आग लग गई। शोर सुनकार आए गांव के लोगों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ियों में रखा सामान नष्ट हो गया। सूचना पर आए थानाध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रधान नूर अलम अंसारी, हलका लेखपाल राहत कार्य में जुट हुए थे। संवाद