फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out at midnight, 10 huts of five people burnt to ashes

Kushinagar News: आधी रात में लगी आग, पांच लोगों की 10 झोपड़ियां राख

Sat, 21 Sep 2024 08:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Sep 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at midnight, 10 huts of five people burnt to ashes
बरवापट्टी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा खास के टोला दशहवा में बृहस्पतिवार की आधी रात को आग लग गई। पांच लोगों की 10 झोपड़ियां राख हो गईं। इन झोपड़ियों में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर शुक्रवार सुबह आए लेखपाल ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी। आग के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दशहवा टोला निवासी सुकवारी देवी पत्नी बिंदा, मीना पत्नी गया, बिंदेश्वरी पुत्र ढोड़ा, सीता पत्नी लालजी, बबिता पत्नी बृजमोहन के परिवार के लोग रात में भोजन करने के बाद सोने चले गए। आधी रात करीब 12 बजे सुकवारी देवी की झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने का अहसास होने पर नींद खुल गई और परिवार के लोग शोर मचाने लगे। जब जक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, आग ने पांचों लोगों की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

लोगों को सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी नष्ट हो गए। काफी मशक्कत के बाद गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। रात में ही ग्राम प्रधान स्वामीनाथ यादव मौके पर आ गए और लेखपाल को इसकी सूचना दी। शुक्रवार सुबह गांव आए लेखपाल विकास कुशवाहा ने क्षति का आकलन किया और तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed