फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against six in Dalit harassment case

Kushinagar News: दलित उत्पीड़न के मामले में छह पर प्राथमिकी

Mon, 08 Jun 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
FIR against six in Dalit harassment case
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के भलुहा निवासी राजेश कुमार भारती ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के छह लोगों पर मामूली बात को लेकर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मारपीट व दलित उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में भलुहा निवासी राजेश कुमार भारती ने बताया कि सेटरिंग एवं गिट्टी ढलाई का कार्य करके अपना जिविका चलाते हैं। बीते 27 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी बेचई सिंह के घर मकान के छत की ढलाई मजदूर साथियों के साथ करने के बाद उन्ही के हैंड पंप पर शाम करीब सात बजे हाथ-पैर धोने लगे। इससे बेचई सिंह उन्हें अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर बेचई सिंह, धर्मेंद्र, चंद्रशेखर, प्रिंस सिंह, सतेंद्र सिंह व लालजी सिंह जातिसूचक शब्द बोलते हुए उनके साथ मारने पीटने लगे। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी बेचई सिंह, धर्मेंद्र, चंद्रशेखर, प्रिंस सिंह, सतेंद्र सिंह, व लालजी सिंह के विरुद्ध मारपीट दलित उत्पीड़न सहित अन्य कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed