{"_id":"6a08d67b0b9b5306ea077fd6","slug":"fir-against-seven-people-including-daughter-in-law-on-complaint-of-mother-in-law-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-159932-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सास की शिकायत पर बहू समेत सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सास की शिकायत पर बहू समेत सात पर प्राथमिकी
Sun, 17 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में घर में घुसकर लूटपाट तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बहू समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता जुड़ावती देवी ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र यूपी पुलिस में है। उनकी बहू बिना बताए अक्सर मायके चली जाती थी। 8 नवंबर 2025 की सुबह जब वह घर में अकेली थीं।बहू अपने पिता मिठाई पाल, भाई अमित उर्फ दिलीप, अच्छे पाल, व्यास उर्फ लक्कड़, बहन माया तथा अन्य लोगों के साथ घर में घुस आई। आरोपी गहने, साड़ियां तथा 20 हजार रुपये उठा लिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि सूचना खड्डा थाना और एसपी को रजिस्ट्री के माध्यम से दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद