{"_id":"6b01ff21888f37990402661d","slug":"fir-against-four-for-assaulting-a-woman-kushinagar-news-c-205-1-ksh1052-172796-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला से मारपीट चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला से मारपीट चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार गांव निवासी एक महिला ने अपने पट्टीदारों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिपरा बाजार निवासी फूला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दो नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने पट्टीदार यमुना के खेत से होकर अपने खेत में जा रही थीं।
इसी दौरान यमुना के दो बेटों और उनकी पत्नियों ने अपने खेत में लगी गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर अपशब्द कहे, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद