{"_id":"6a4bffa018e814cd2906f8d8","slug":"fir-against-deoria-junior-engineer-who-used-abusive-language-with-a-bjp-leader-kushinagar-news-c-205-1-ksh1029-163209-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपा नेता से अभद्र भाषा में बात करने वाले देवरिया के जेई पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपा नेता से अभद्र भाषा में बात करने वाले देवरिया के जेई पर प्राथमिकी
विज्ञापन
रहसू बाजार । देवरिया जिले के बघौचघाट बिजली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता (जेई) अमित भदौरिया के खिलाफ चौराखास पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। यह कार्रवाई भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामबृक्ष गिरी की शिकायत पर की गई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद बिजली निगम ने आरोपी जेई का स्थानांतरण महाराजगंज जिले में कर दिया है।
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में कथित तौर पर जेई अमित भदौरिया और कुशीनगर जिले के भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामबृक्ष गिरी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान जेई से बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर शिकायत कर रहे भाजपा नेता से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और धमकी भी दी।
भाजपा नेता रामबृक्ष गिरी ने आरोप लगाया है कि बातचीत के दौरान उन्हें अपमानित किया गया। उनका यह भी कहना है कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब करने के इरादे से इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। चौराखास थाने में तहरीर देकर आरोपी जेई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।