{"_id":"64c6aef04d2b6cd96e0f7734","slug":"fighting-in-ex-and-present-pradhan-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-2374-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वर्तमान व पूर्व प्रधान के गुटाें में मारपीट, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वर्तमान व पूर्व प्रधान के गुटाें में मारपीट, 15 घायल
Mon, 31 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस
खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान के गुटों में चार दिन से चल रही तनातनी शनिवार रात खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों गुटों के लगभग 15 लोग घायल हो गए। कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में हुए इस संघर्ष को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव कोहरगड्डी में एक समुदाय से संबंध रखने वाले पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जफील व वर्तमान प्रधान सलीम के संबंधी चार दिन से एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी कर रहे थे। रविवार की रात में एक पक्ष के लड़कों से दूसरे पक्ष के लड़कों में कहासुनी और गाली-गलौज हो गई।
जब यह बात गांव में पहुंची तो दोनों पक्षों के बड़े लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट होने लगी। इसमें दोनों पक्षों से लगभग 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया। घायलों को कोटवा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमित शर्मा का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।