{"_id":"611e95328ebc3e799b08858c","slug":"fight-over-land-dispute-four-injured-kushinagar-news-gkp4060922175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में हुई मारपीट, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में हुई मारपीट, चार लोग घायल
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट, चार घायल
करीब 15 दिन पहले हुई मारपीट में तीन लोग हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत बांसगांव के पिपरा जुबा टोला में जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराई। उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में 15 दिन पहले भी मारपीट हुई थी, जिसमें तीन लोगों को घायल हुए थे। उस समय पुलिस ने सुलह करा दिया था।
बांसगांव के पिपरा जुबा टोला में मुस्तकीम और यासीन में काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सबरुन (40), तमन्ना (16), रब्या (12) और तैयब (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी दुदही में भर्ती कराई। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी बीते 29 जुलाई को भी मुस्तकीम और यासीन के परिवार वालों में मारपीट हुई थी। उस समय संगीरनी (70), यासीन, जमीला (15) और विशाल (20) घायल हो गए थे। उस मारपीट में संगीरनी का हाथ टूट गया था। उस मामले में थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने सुलह करा दिया था। एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।