फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Field made of dreams of youth, players are flying high

Kushinagar News: युवाओं के सपनों का बना मैदान खिलाड़ी भर रहे ऊंची उड़ान

Sun, 22 Dec 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Field made of dreams of youth, players are flying high
कुशीनगर। फाजिलनगर के पावानगर स्थित राजमालती स्टेडियम में होने वाले शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दो ग्रुप की आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं। क्रिकेट की तिथियां नजदीक आते ही इस प्रतियोगिता के महत्ता और इस प्लेटफाॅर्म से तैयार हुए खिलाड़ियों और शिक्षा क्षेत्र में यहां से सिख लेकर आगे बढ़े युवाओं की चर्चा होने लगी है। दरअसल, इस स्टेडियम के विषय में माना जाता है कि जो यहां खेल लेता है, उसके लिए आगे की राह आसान हो जाती है।
विज्ञापन

इस खेल मैदान से निकलकर जिले के छह से अधिक खिलाड़ी अभी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। अलग-अलग एसोसिएशन की टीम से यहां खेलने आने वाले खिलाड़ियों की राह भी यहां खेलने के बाद आसान हुई, जिसके बाद वह यूपी लीग, रणजी और आईपीएल जैसे प्लेटफाॅर्म पर प्रदर्शन भी इनका प्रदर्शन दिखा है। इसके अलावा 2016 में राजमालती स्टेडियम में आए भारत के इकलौते चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की यहां से जाने के बाद खेल प्रतिभा के और निखार आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमालती स्टेडियम में शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट संस्थान हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट को आयोजित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed