फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Female labourer reports rape, molestation

Kushinagar News: महिला मजदूर से दुष्कर्म, छेड़खानी की रिपोर्ट

Sun, 15 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Female labourer reports rape, molestation
पटहेरवा। क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला मजदूर ने भट्ठा मालिक पर अपहरण कर पडरौना में एक कमरे में ले जाकर दो साथियों की मदद से दुष्कर्म का आरोेप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप को गलत बताते हुए भट्ठा मालिक और इसके दो साथियों पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी ईंट भट्ठा मालिक लापता है।
विज्ञापन

महिला पटहेरवा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में विजय कुशवाहा के ईंट भट्ठे पर पांच साल से काम करती है। वह परिवार के साथ वहीं रहती है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत कुछ माह पहले हो गई। तभी से भट्ठा मालिक विजय कुशवाहा उस पर बुरी नजर रखने लगा। आए दिन जोर जबरदस्ती करता था। विरोध करने पर धमकाता था। नौ फरवरी की रात चार पहिया वाहन से विजय कुशवाहा अपने दो साथियों के साथ आया और वाहन में जबरन बैठाकर उसे पडरौना के पास ले गया।
विज्ञापन

एक कमरे में करीब 12 घंटे बंद कर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला मजदूर पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस पहले मामले को संदिग्ध मानकर महिला मजदूर को टरकाती रही, ईंट भट्ठा मालिक को भी पुलिस ने बुलाया, लेकिन ईंट भट्ठा मालिक थाने पर नहीं आया। इसके बाद से पुलिस ने भट्ठा मालिक और इसे अज्ञात दो सहयोगियों पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कर ली। अब तक आरोपी भट्ठा मालिक पुलिस के सामने नहीं आया है। वहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि ईंट भट्ठा मालिक प्रभावशाली है, इसके चलते पुलिस भी उसका पक्ष ले रही है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर ईंट भट्ठा मालिक समेत तीन लोगों पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना की जा रही है। दुष्कर्म का आरोप संदिग्ध लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed