{"_id":"6a5a9079bd7beb7d860622c5","slug":"female-basketball-players-did-not-turn-up-for-the-trial-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-163938-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रायल में नहीं आईं बास्केटबाल की महिला खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रायल में नहीं आईं बास्केटबाल की महिला खिलाड़ी
Sat, 18 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। प्रदेश स्तरीय बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को जिला स्टेडियम में आयोजित ट्रायल फीका रहा। ट्रायल में एक भी महिला खिलाड़ी शामिल नहीं हुई। जानकारी के अभाव और समन्वय की कमी के चलते जिले से एक भी प्रतिभा चयन के लिए नहीं पहुंची।
प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जिले से टीम का चयन होना था। इसके लिए जिला खेल कार्यालय की तरफससे जिला स्टेडियम में ट्रायल की तिथि निर्धारित की गई थी। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ट्रायल का समय रखा गया था, लेकिन निर्धारित समय पर स्टेडियम में कोई खिलाड़ी नहीं पहुंची।
खेल अधिकारी और चयन समिति के सदस्य करीब तीन घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन अंत में ट्रायल बिना किसी खिलाड़ी के ही स्थगित करना पड़ा। इस संबंध में क्रीडाधिकारी प्रवेश कुमार रावत बताया कि हमने सभी इंटर कॉलेजों और बास्केटबाल अकादमियों को पत्र भेजा था। जिले में बॉस्केटबाल की खिलाड़ियों की संख्या बेहद कम है। अब दोबारा तिथि निर्धारित कर सभी को सूचित किया जाएगा।