फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fed up with harassment of group employees woman consumed poison died

Kushinagar News: समूह के कर्मचारियों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने खाया जहर, मौत

Fri, 15 Dec 2023 12:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Dec 2023 12:28 PM IST
सार

सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की निवासी आरती देवी नाम की 30 वर्षीय इस महिला ने घर बनवाने के लिए समूह से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने में देरी होने पर उसे बार-बार परेशान किया जा रहा था। इससे परेशान होकर महिला सेवरही थाना क्षेत्र के ही राजपुर भरवलिया स्थित अपने मायके चली गई थी।

विज्ञापन
Fed up with harassment of group employees woman consumed poison died
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आवास बनवाने के लिए समूह से कर्ज लेने वाली एक महिला ने बार-बार परेशान किए जाने से परेशान होकर सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत नियंत्रण से बाहर देख डॉक्टर ने स्वशासी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों के पास पैसे न होने पर उसे चंदा जुटाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया। महिला ससुराल में परेशान हो जाने पर डरकर मायके आई थी, लेकिन यहां भी समूह के कर्मचारियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की निवासी आरती देवी नाम की 30 वर्षीय इस महिला ने घर बनवाने के लिए समूह से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने में देरी होने पर उसे बार-बार परेशान किया जा रहा था। इससे परेशान होकर महिला सेवरही थाना क्षेत्र के ही राजपुर भरवलिया स्थित अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शादी समारोह में हंगामे से रोका तो कर्मचारियों ने फैक्टरी में लगाई आग, तीन आरोपी हिरासत में

वहां भी समूह के कर्मचारी पहुंचकर उससे अभद्रता कर रहे थे और रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे आजिज महिला ने बृहस्पतिवार की देर शाम सल्फास खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन देर रात जिला अस्पताल ले आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह महिला लोन चुका पाने में असमर्थ थी।

महिला के परिजनों का जिला अस्पताल में रो-रोकर हुआ बुरा हाल है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed