{"_id":"657bf292413ee9aa9c0b9f92","slug":"uproar-at-wedding-ceremony-stopped-employees-set-fire-to-factory-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी समारोह में हंगामे से रोका तो कर्मचारियों ने फैक्टरी में लगाई आग, तीन आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी समारोह में हंगामे से रोका तो कर्मचारियों ने फैक्टरी में लगाई आग, तीन आरोपी हिरासत में
Fri, 15 Dec 2023 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:00 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर में लिखे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स इलाके में कागज के गिलास व नैपकिन बनाने वाली फैक्टरी के मालिक की शादी में बुधवार रात कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं से अभद्रता का भी आरोप है। इस दौरान हंगामा कर रहे कर्मचारियों को हटा दिया गया तो वे नाराज होकर भैरोपुर स्थित फैक्टरी पहुंचे और वहां तोड़फोड़ करने के साथ आग लगा दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता, अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक के मुताबिक 65 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में भैरोपुर निवासी कृष्णा जायसवाल ने बताया कि मोहल्ले में ही मकान के पिछले हिस्से में उनकी गिलास व नैपकिन बनाने की फैक्टरी व राइस मिल है। बताया कि कर्मचारी भैरोपुर निवासी विपुल पासवान, गीडा के बांसपार निवासी किशन गुप्ता व सेल्समैन चिलुआताल इलाके के डोहरिया निवासी राजेश बुधवार की रात आए और शादी में महिलाओं से अभद्रता करने के साथ ही तोड़फोड़ करने लगे।
इसे भी पढ़ें: बदला रेलवे के ठेके का खेल: तब गोलियां राज खोलती थीं...अब ठेकेदार उठा रहे पर्दा
विज्ञापन
कृष्णा की मां ने जब विरोध किया तो असलहा दिखाते हुए धमकी दी और फैक्टरी में जाकर आग लगा दी। कृष्णा के चार पहिया वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़ व छेड़खानी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।