फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fear of corona forgotten during kotedar seclection

कोटेदार चयन के दौरान भूल गए कोरोना संक्रमण का डर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया

Sat, 05 Sep 2020 05:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
fear of corona forgotten during kotedar seclection
कोटेदार चयन के दौरान भूल गए कोरोना संक्रमण का डर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया
विज्ञापन

जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के घूरछपरा गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए शनिवार को गांव के पंचायत भवन परिसर में खुली बैठक का हुई। इसमें एक महिला स्वयं सहायता समूह समेत और पांच अन्य लोगों ने दुकान आवंटन के लिए आवेदन किया। आवेदनों का प्रस्ताव जिला मुख्यालय भेजा गया। इस दौरान गांव की महिलाओं और अन्य लोगों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क ही भूल गए। वहां मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही।
घूरछपरा गांव में लॉकडाउन के समय अनियमितता के आरोप में कोटे की दुकान निलंबित कर कोटेदार पर मुकदमा दर्ज हुआ था। करीब चार महीने से दुकान रिक्त है। शनिवार को पंचायत भवन परिसर में नए कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठक हुई। इसमें जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय आजीविका मिशन अशीम मल्ल, एडीओ आईएसबी श्याम मुरली मनोहर मिश्र, ग्राम पंचायत सचिव सुनील मणि और ग्राम प्रधान रमेश चौबे की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। बैठक के दौरान भीड़ जुट गई और लोग वोटिंग के माध्यम से चयन की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इसको लेकर थोड़ी देर तक वहां गहमागहमी बनी रही। कोटा चयन कराने आए जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय आजीविका मिशन अशीम मल्ल ने बताया कि शासनादेश है कि महिला स्वयं सहायता समूहों को कोटा आवंटन में प्राथमिकता देना है। इस लिए आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह तथा प्रमोद, संतोष, शिवकुमार और हेमंत समेत छह लोगों की तरफ से मिले आवेदन का प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ अफसरों को भेजा जा रहा है। उनके निर्देश पर इसका निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed