फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fazilnagar defeated tamkuhiraj in football

Kushinagar News: फाजिलनगर ने तमकुहीराज को 3-2 से हराया

Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
fazilnagar defeated tamkuhiraj in football
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे जिला फुटबाॅल लीग का दसवें दिन फाजिलनगर और तमकुही के बीच मैच खेला गया। इसमें फाजिलनगर ने तमकुहीराज को 3-2 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। फाजिलनगर की टीम ने 15वें मिनट में एक गोल कर बढ़त बना ली। इसके कुछ समय बाद तमकुही टीम ने भी एक गोल दाग कर बराबरी पर ला दिया। 22वें मिनट में तमकुही की टीम ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन 29वें मिनट में फाजिलनगर की टीम ने एक और गोल कर बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

फर्स्ट हाॅफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। लेकिन सेकंड हाॅफ में फाजिलनगर की टीम ने तीसरा गोल कर तमकुही को 3-2 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। मैच में खुर्शीद आलम, पप्पू कुमार और मोबिन अली निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजय रावत, अनिल कुमार मिश्रा, प्रमोद शर्मा, पंकज सिंह, चंद्रशेखर दीक्षित, अहमद जमाल खां, अजय कुमार लोहिया, प्रमोद कुमार जासवाल, मुजिबुल हुसैन, विजय सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed