{"_id":"65a19fbea013b49a0304a6bb","slug":"farmers-protested-due-to-lack-of-water-in-the-canal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10859-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर में पानी नहीं आने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर में पानी नहीं आने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन
Sat, 13 Jan 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की दोपहर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें किसानों ने उनके गांव से गुजरी नहर में पानी नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
बीडीसी सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष संजय यादव व किसान नेता शंभू राय की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे शोभा गुप्ता, सुनिल यादव, रमन कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, दूधनाथ राजभर, रामजीवन सिंह, हाकिम यादव, दुर्गेश चौहान आदि किसानों का आरोप था कि नहर की साफ-सफाई नहीं होने से हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इसकी सफाई कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन उनकी तरफ से काेई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी सफाई नहीं होने से नहर झाड़ियां उग गई हैं। विभागीय उदासीनता की वजह से आस-पास बसे लोग अतिक्रमण भी कर लिए हैं। नहर में पानी नहीं आने से क्षेत्र के किसान निजी संसाधनों से फसलों की सिंचाई करते हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। इन लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।
इस संबंध मेें सिंचाई विभाग के जेई रामायण पांडेय ने बताया कि बजट के अभाव में इस नहर की सफाई नहीं हुई है। इसकी सफाई के लिए प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। धन स्वीकृत होते ही नहर की सफाई कार्य शुरू करा दी जाएगी।