फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers met XEN and demanded to free the area from encroachment.

Kushinagar News: एक्सईएन से मिले किसान, अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग

Sat, 21 Feb 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers met XEN and demanded to free the area from encroachment.
एक्सियन को पत्रक सौंपते किसान प्रतिनिधिमंडल के विजय प्रताप ।स्रोत-सोशल मीडियाा
सलेमगढ़। नहर के पानी से फसलों की बर्बादी रोकने लिए शुक्रवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल एक्सईएन से मिला। किसानों का आरोप था कि प्रत्येक वर्ष उनकी सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो जा रही है। किसानों ने इसकी वजह सलेमगढ़ मलिन बस्ती से लेकर बिहार सीमा तक नहर पर अवैध अतिक्रमण बताई।
विज्ञापन


नहर पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए शुक्रवार को सलेमगढ़ के विजय प्रताप, कृपा मद्धेशिया, विजय शर्मा, दीपक चौरसिया, नागेंद्र गुप्ता आदि किसानों ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग एक्सईएन बीके वर्मा को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि बसडीला बुर्जुग, सलेमगढ़ पैठानी टोला से बिहार सीमा तक नहर जाती है। इसमें हाईवे के किनारे दो किमी. तक लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते नहर का पानी ओवरफ्लो व जगह-जगह टूटकर बहता रहता है। इससे बोई गई फसलें नष्ट हो जा रही हैं। किसानों की मांग है कि पैमाइश कर नहर का जीर्णोद्धार सहित बहादुरपुर नहर दुरुस्त कराई जए। एक्सईएन ने निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed