{"_id":"6780178e07404f4698091290","slug":"farmers-met-divisional-commissioner-got-assurance-of-solution-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-129963-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसानों ने मंडलायुक्त से की मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसानों ने मंडलायुक्त से की मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन
Fri, 10 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। एनएच-727बी सड़क निर्माण के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में सोमवार से धरना शुरू किया है। धरना के चौथे दिन मंडलायुक्त ने धरना दे रहे किसानों व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू से दूरभाष के जरिये संपर्क कर मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर बुलाया। इसके बाद पूर्व विधायक के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल गोरखपुर मिलने पहुंचा।
इस दौरान मंडलायुक्त ने किसानों से धरना समाप्त करने की अपील की। हालांकि, किसानों ने समस्या के समाधान होने तक धरना जारी रखने की बात कही। इस दौरान डॉ. प्रभु गुप्ता, रामअवध चौहान, रामध्यान यादव, अमित सिंह, सर्वेंद्र कुमार उर्फ टोनी, रमेश पाल आदि उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त से मिला समाधान का आश्वासन : अजय कुमार लल्लू : इस संबंध में पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने बताया की मंडलायुक्त के बुलाने पर उनके साथ किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिला।
विज्ञापन
उन्होंने तीन-चार दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि, इस दौरान किसानों का धरना जारी रहेगा।