{"_id":"674c0f27aa764e25950b2129","slug":"farmers-in-kushinagar-resorted-to-lathicharge-in-front-of-police-many-injured-know-why-they-became-violent-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन अधिग्रहण: किसानों ने विरोध के चलते पुलिस के सामने ही भांजी लाठियां, कई घायल- जानिए क्यों हुए हिंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन अधिग्रहण: किसानों ने विरोध के चलते पुलिस के सामने ही भांजी लाठियां, कई घायल- जानिए क्यों हुए हिंसक
Sun, 01 Dec 2024 03:36 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:36 PM IST
सार
रविवार को किसानों और पुलिस के बीच जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद हो गया। किसान पुलिस के सामने ही हमलावर हो गए। आपस में ही लाठियां भांजनी शुरू कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव कर लोगों को किनारे किया और एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने ही किसान हिंसक हो गए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुशीनगर के ढाढ़ा चीनी मिल की डिस्टलरी लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने से किसानों ने रोक दिया था। वर्षों से किसानों के विरोध के कारण जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका। लिहाजा, रविवार की सुबह कई थानों की पुलिस जमीन अधिग्रहण करने पहुंची, जहां किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इस दौरान किसानों से पुलिस की खूब नोकझोंक हुई। मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दर्जनों किसानों को हिरासत में लिया है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन