{"_id":"69138ed0eaa0f1f0e90b22c4","slug":"farmers-gathered-for-wheat-seeds-there-was-pushing-and-shoving-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148779-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गेहूं बीज के लिए उमड़े किसान, हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गेहूं बीज के लिए उमड़े किसान, हुई धक्का-मुक्की
Wed, 12 Nov 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली में बीज का इंतजार करते किसान। संवाद
सुकरौली। कस्बे में कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर मंगलवार को गेहूं बीज के लिए उमड़ी भीड़ की बेकाबू हो गई। गेहूं बीज के लिए पहले बीज लेने की कोशिश में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। बायोमेट्रिक सिस्टम से बीज वितरण इस बार शुरू होने से कई किसान सुबह से ही लाइन लगाए थे।
बीज का वितरण शुरू होने पर किसानों को दिया गया, लेकिन कुछ किसानों का ही बायोमेट्रिक हुआ था कि सर्वर ही डाउन हो गया। इस वजह से बीज वितरण बंद हो गया। किसान सुबह 9 बजे से पहले ही गेहूं बीज लेने के लिए यहां पहुंच गए थे। केंद्र पर बीज लेने आए किसान अनिल कुमार, संजय, रघुनाथ, मनोहर, सागर आदि ने बताया की इस साल ही बीज के लिए आपाधापी हो रहा है।
दो-तीन पंचायत को मिलाकर अलग-अलग काउंटर से बायोमेट्रिक की व्यवस्था बीज वितरण में होनी चाहिए, तब ऐसी नौबत नहीं आएगी। गोदाम इंचार्ज जय कुमार यादव ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में बीज आया है। सर्वर की वजह से दिक्कत हो रही है, प्रयास है कि किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाए।