फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers demonstrated, demanding cleaning of drain

किसानों ने किया प्रदर्शन, ड्रेन की सफाई की मांग

Thu, 16 Jun 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated, demanding cleaning of drain
किसानों ने किया प्रदर्शन, ड्रेन की सफाई की मांग
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के कौआसार ड्रेन की सफाई नहीं होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि अगर ड्रेन की सफाई नहीं कराई गई तो बरसात में जलभराव के चलते फसल बर्बाद हो सकती है। किसानों ने ड्रेन की सफाई कराने की मांग की है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कौआसार ताल से निकले इस ड्रेन से बरसात का पानी निकलता है। सिल्ट और झाड़ियों से पट जाने की वजह से ड्रेन से जलनिकासी नहीं हो पाती है। इसके चलते तीन वर्षों में करीब दो हजार हेक्टेयर भूमि में बुआई की जाने वाली धान और गन्ने की फसल बर्बाद हो जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सौरहा खुर्द के पास इकट्ठा होकर किसानों ने सफाई कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसान रामकुंअर पटेल, मुखलाल कुशवाहा, कमलेश, असगर अंसारी, चानबली, सुरेश यादव, ओमप्रकाश, मनोज मिश्रा, सुभाष यादव, दिपू, टुन्ना गुप्ता, राजकुमार, कैलाश, रामधारी, राजेश्वर आदि ने कहा कि इस ड्रेन की हेड से टेल तक सफाई कराने के लिए काफी बजट मिला है। सभी ब्लॉकों में सिंचाई विभाग ने जेसीबी से सफाई करा दी है, लेकिन इधर सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात का मौसम अब करीब है। ड्रेन की सफाई न होने से सौरहा खुर्द, पकड़ियार, मठिया आलम, दूबरहा, कौआसार, पिपरपाती, चकचिंतामणी गांव के किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। तीन साल से बरसात का पानी खेतों में भरे रहने से गन्ना और धान की फसल बर्बाद हो जा रही है।
सीएम से करूंगा शिकायत
कौआसार ड्रेन की सफाई हेड से शुरू होकर टेल तक होनी चाहिए, जबकि इसकी सफाई टेल से की गई है। यह खेदजनक है। ड्रेन की अधूरी सफाई की शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर करूंगा। यदि सफाई के अभाव में क्षेत्र के किसानों की फसल प्रभावित होती हैं तो उसका खामियाजा संबंधित अधिकारी भुगतेंगे।

- विवेकानंद पांडेय, विधायक खड्डा
कौआसार ड्रेन की खुदाई हेड से टेल तक होगी। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में पड़ने वाले लगभग पांच किलोमीटर तक ड्रेन में अभी तक सफाई जेसीबी से नहीं कराई गई है। मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी।
- मनोरंजन कुमार, एसडीओ सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed