फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers demonstrated by accusing the purchase center of subsidence

क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated by accusing the purchase center of subsidence
क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- किसानों ने की जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ-नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर स्थित गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें किसानों ने तौल केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के रायपुर चौराहे के पास पिपराइच चीनी मिल का गन्ना तौल केंद्र स्थापित है। क्षेत्र के किसान विनोद का आरोप है कि 26 जनवरी को उन्होंने गन्ने की तौल कराई थी। वहां गन्ने के वजन को लेकर संदेह है। विनोद का आरोप है कि तौल केंद्र पर प्रत्येक गाड़ी से करीब तीन क्विंटल गन्ने की कटौती की जा रही है। रविवार को किसानों ने कांटा लिपिक से कटौती की जानकारी ली तो उन्हाेंने चुप्पी साध ली। इसके बाद किसानों ने कांटा की जांच कराने और चीनी मिल चलने से लेकर अब तक गन्ना किसानों के तौल पर्ची में हुई घटतौली का वजन जोड़कर भुगतान कराने की मांग की। किसानों ने इसमें संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में वृंदा, धनंजय, सन्नी, सरवन, महंथ, रामलाल, संतराज, रामप्रवेश, इन्नर, भरोसा सहित अन्य किसान शामिल थे। इस संबंध में डीसीओ महराजगंज प्रदीप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed