फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Naurangia-Kaptanganj-Hata road to be widened to 10 metres at a cost of Rs 178.10 crore

Kushinagar News: 178.10 करोड़ की लागत से 10 मीटर चौड़ा होगा नौरंगिया-कप्तानगंज-हाटा मार्ग

Thu, 29 Oct 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Naurangia-Kaptanganj-Hata road to be widened to 10 metres at a cost of Rs 178.10 crore
53.44 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण को शासन से मिली मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन


कप्तानगंज। कुशीनगर में नौरंगिया से कप्तानगंज होते हुए हाटा तक जाने वाली 53.44 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी दे दी है। सात मीटर चौड़ी सड़क अब 10 मीटर की होगी। इस परियोजना पर 178 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नौरंगिया-कप्तानगंज-हाटा मार्ग कुशीनगर के कई कस्बों को जोड़ने के साथ देवरिया जिले के गौरीबाजार और रुद्रपुर तक आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क की चौड़ाई कम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण की योजना को दो हिस्सों में मंजूरी दी गई है। पहले चरण में नौरंगिया से कप्तानगंज तक 28.440 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा। इस पर 99.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में कप्तानगंज से हाटा तक 25 किलोमीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके निर्माण पर 79.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 178.10 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के लोगों को भी मिलेगी सहूलियतॉ
नौरंगिया-कप्तानगंज-हाटा मार्ग कुशीनगर के कई कस्बों और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा बिहार से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी यह सड़क उपयोगी है। चौड़ाई बढ़ने से वाहनों के आवागमन में आसानी होगी। साथ ही कुशीनगर और देवरिया के बीच संपर्क बेहतर होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
स्पीकअप
नौरंगिया से कप्तानगंज तक सड़क की चौड़ाई सात मीटर से 10 मीटर तक होने से लोगों को आवागमन में सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह सड़क कुशीनगर के अलावा बिहार प्रांत के लोगों का भी आवागमन के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है।
-देवनाथ यादव, निवासी, पगार मिश्रौली।
नौरंगिया से हाटा तक पिच सड़क की चौड़ाई बढ़ने से कुशीनगर के कई बाजार और कस्बों की देवरिया से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


-माधव सिंह, निवासी कप्तानगंज।
वर्जन

सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सांसद विजय कुमार दुबे, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड और हाटा विधायक मोहन वर्मा ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। उनके प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी है। शासन की तरफ से धन स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-अविनाश मिश्रा, एई, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article