फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Karwa Chauth: Women will observe a waterless fast today and worship Gauri and Ganesha.

करवाचौथ : आज निर्जला उपवास रखेंगी महिलाएं, गौरी-गणेश की करेंगी पूजा

Thu, 29 Oct 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Women will observe a waterless fast today and worship Gauri and Ganesha.
तमकुहीरोड। अखंड सौभाग्यवती होने की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं बृहस्पतिवार को करवाचौथ का निर्जला उपवास रखेगी और महागौरी व गणेश की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का समापन करेगी। इसे लेकर बुधवार को महिलाओं ने सुहाग के समान, मिट्टी के बने करवे, चलनी और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन

जिससे शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में विशेष चहल पहल रही। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के चौथी तिथि को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती होने की कामना के साथ निर्जला उपवास रखती हैं।
विज्ञापन

पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्रनाथ द्विवेदी बताते हैं कि धार्मिक मान्यता है कि इस दिन करवाचौथ का निर्जला उपवास रख कर महागौरी व गणेश की पूजा करने और चंद्रमा को अर्घ्य देकर चलनी से पति का दर्शन कर उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का समापन करना विशेष फलदायी होता है। ऐसा करने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का पुण्य प्राप्त होता है। उनके अनुसार इस व्रत में मिट्टी के बने करवे, नया चावल, चावल का आटा, मूंज और चलनी का इस्तेमाल किया जाता है। इन सामान की खरीदारी के लिए सेवरही सहित बभनौली, दोमाठ, जीरो बाजार, गौराहा, भावपुर आदि ग्रामीण बाजारों में विशेष चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed