फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Entered the clinic and beat up the dentist's assistant; a neighboring shopkeeper was also injured.

Kushinagar News: क्लिनिक में घुसकर दांत के डॉक्टर के सहायक को पीटा, पड़ोसी दुकानदार भी घायल

Thu, 29 Oct 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Entered the clinic and beat up the dentist's assistant; a neighboring shopkeeper was also injured.
- तीन बाइकों से हॉकी, चेन और डंडे लेकर पहुंचे थे छह युवक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो हिरासत में
विज्ञापन

- तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार का मामला
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार में बुधवार दोपहर दांत के डॉक्टर के क्लिनिक में घुसकर छह युवकों ने शटर बंद कर असिस्टेंट की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी हॉकी और डंडे लहराते हुए फाजिलनगर की ओर भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
समउर बाजार से फाजिलनगर जाने वाले मार्ग पर न्यू पीएचसी के पास किराये के मकान में डॉ. इमाम सिद्दीकी दंत चिकित्सा की क्लिनिक चलाते हैं। क्लिनिक पर बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र स्थित रुदलपुर गांव निवासी गौरव पांडेय (25) असिस्टेंट के रूप में काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे तीन बाइक से छह युवक क्लिनिक पर पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें से तीन युवक क्लिनिक के भीतर घुस गए और शटर बंद कर लिया जबकि बाकी तीन युवक हॉकी, डंडे और चेन लेकर बाहर खड़े हो गए। उस समय डॉ. इमाम चाय पीने के लिए कुछ दूर गए हुए थे। क्लिनिक के अंदर घुसे युवकों ने असिस्टेंट गौरव की पिटाई शुरू कर दी। क्लिनिक के अंदर से गौरव की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए। इसी दौरान बगल की बिजली दुकान के संचालक ने मारपीट का विरोध करते हुए शटर उठाने की कोशिश की तो बाहर खड़े युवकों ने उन्हें भी लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक बाइकों से फाजिलनगर की ओर भाग गए। पुलिस ने घायल गौरव को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सीओ जयंत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मारपीट में शामिल दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed