फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers shaken after discovering a body near the temple in the morning; Akash used to make a living by selling vegetables.

Kushinagar News: सुबह मंदिर के पास शव देख सहमे ग्रामीण, सब्जी बेचकर गुजारा करता था आकाश

Thu, 29 Oct 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers shaken after discovering a body near the temple in the morning; Akash used to make a living by selling vegetables.
युवक का शव मिलने की सूचना पर गांव वालों की जुटी भीड़, बेरहमी से ईंट से कूचकर की गई है हत्या
विज्ञापन


युवक की कथित प्रेमिका समेत दो महिला पुलिस हिरासत में, ननिहाल से लौटा था आकाश नहीं पहुंचा था घर
गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त भागीपट्टी झील गांव के लोग बुधवार की सुबह आकाश का शव देखने के बाद सहम गए। आकाश राम सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता था। परिजन ने गांव के एक परिवार पर साजिश के तहत बुलाकर हत्या का करने का आरोप लगाया है। पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भागीपट्टी झील गांव निवासी आकाश राम (25) का घर घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर है। आकाश की इस तरह मौत ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया। लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर गांव के पास ही युवक की बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की?
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का सिर ईंट-पत्थर से बुरी तरह कूचा गया था। उसके शरीर पर नुकसान के निशान भी मिले। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीआईयू तथा एफएसएल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में एक युवक की कथित प्रेमिका भी शामिल है। पुलिस प्रेम प्रसंग के पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में शामिल लोगों की तलाश
पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल से चावल और मटन लगा एक जग बरामद हुआ है। इससे वहां पार्टी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पार्टी में कौन-कौन शामिल था और युवक की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डीआईयू और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियों को जोड़ने में लगी है।

मंगलवार की शाम ननिहाल से लौटा था आकाश
परिजनों के अनुसार, आकाश मंगलवार की शाम कटेया थाना क्षेत्र के सहजनवा गांव स्थित अपने ननिहाल गया था। वहां से देर शाम वापस लौट गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई। आकाश दो भाइयों में छोटा था। वह अपने बड़े भाई रमेश भारती के साथ टेंपो पर घूम-घूमकर सब्जी बेचता था। उसके पिता राजाराम राम विदेश में लाइनमैन का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed