फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers and youth will benefit from Agricultural University: Agriculture Minister

कृषि विश्वविद्यालय से किसानों और युवाओं को मिलेगा लाभ : कृषि मंत्री

Sat, 09 Mar 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers and youth will benefit from Agricultural University: Agriculture Minister
कसया। किसानों की माली हालत और बेहतर हो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। यहां कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से आसपास के कई जिलों के किसानों को उन्नत खेती और युवाओं को कृषि शिक्षा और रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। आगामी 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर के मैत्रेय परियोजना की भूमि पर महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं। वे शुक्रवार को कसया के एक होटल में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी बैठक को को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी है, कि हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका लोकार्पण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा। 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों और युवाओं को समर्पित कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत और क्षमता से ऐसा माहौल बनाएं कि विपक्षी हताश और निराश हो जाए। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से कुशीनगर की जनता में काफी उत्साह का माहौल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिलान्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बैठक को अतुल सिंह, विधायक पीएन पाठक, मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्द किशोर मिश्र, लल्लन मिश्र, डॉ. प्रेमचंद मिश्र, जय प्रकाश शाही,जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, अजय तिवारी आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पडरौना नपाध्यक्ष विनय जायसवाल, रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed