फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Familial Conduct and Constructive Work: The BJP's Method of Functioning

पारिवारिक व्यवहार व रचनात्मक कार्य भाजपा की कार्यपद्धति : सहजानंद राय

Sat, 23 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Familial Conduct and Constructive Work: The BJP's Method of Functioning
पडरौना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शहर के एक होटल में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा की कार्य पद्धति को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पारिवारिक व्यवहार व रचनात्मक कार्य भाजपा की कार्यपद्धति है। इसी के बल पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बनी है। उन्होंने कहा की भाजपा संगठन की कार्यपद्धति के आधार स्तंभ कार्यकर्त्ता, कार्यक्रम, कार्यालय एवं कोष है। पार्टी में सभी निर्णय सामूहिक विचार, विमर्श के बाद लिए जाते हैं। जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा का जो वृहद स्वरुप देखने को मिल रहा है। वह पांच पीढ़ियों कि तपस्या का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव की बड़ी चुनौती है, ऐसे में भाजपा के हर कार्यकर्ता को विपक्ष की चुनौती का सामना करने के लिए सजग और सतर्क रहकर व्यवस्थित रूप से कार्य करने की जरुरत है। समापन कार्यक्रम को क्षेत्रीय मंत्री हरि चरण कुशवाहा, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, सांसद विजय दूबे, राज्य सभा सदस्य आरपीएन सिंह, विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानंद पांडेय, विधायक विनय प्रकाश गोंड, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, विधायक मोहन वर्मा, जिला मंत्री धनंजय राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, जय प्रकाश शाही, लल्लन मिश्रा, जगदंबा सिंह, पूर्व विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। अंत में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व वर्ग प्रमुख नंद किशोर मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला प्रशिक्षण वर्ग के सह संयोजक प्रवीण गुंजन ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ. बच्चा पांडेय नवीन, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, रामगोपाल गुप्ता, पूर्व महामंत्री सुदर्शन पाल, मार्कण्डेय शाही, जिला मंत्री विश्वरंजन आनन्द, कन्हैया शर्मा, डाॅ. सीमा गुप्ता, चंद्रप्रभा पांडेय, मीनू जिंदल, नमो नारायण मौर्या, निशांत शुक्ला, अमित राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed