फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   EVM-VPAT warehouse inspected

Kushinagar News: ईवीएम-वीपीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Sat, 13 Sep 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
EVM-VPAT warehouse inspected
पडरौना। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने वहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और उपकरणों की जानकारी ली। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपाय आदि की जानकारी ली। बॉक्स में रखे सभी कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट की संख्या के बारे में पूछताछ की। कक्षवार बॉक्स में रखे मशीनों का मिलान भी किया गया। उन्होंने कुल मशीनों की संख्या लिख कर कक्षवार चस्पा कराने सहित ईएमएस का प्रिंट चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, एसडीएम सर्वेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed