फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ETEWA protested

अटेवा ने बुलंद की आवाज

Sun, 16 Oct 2016 10:30 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 16 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
ETEWA protested
बैठक - फोटो : santosh verma
पडरौना। पेंशन बहाली को लेकर अटेवा-पेंशन बचाओ मंच का मंडलीय सम्मेलन रविवार को पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में संपन्न हो गया। इस सम्मेलन में शामिल शिक्षकों ने एक स्वर से पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन

ऑल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने इस सम्मेलन में कहा कि अटेवा ने पेंशन के लिए सर्वप्रथम 20 दिसंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय पहला पेंशन प्रतिनिधि सम्मेलन किया। 21 से 25 अगस्त तक लखनऊ में ऐतिहासिक भूख हड़ताल की गई। इन्हीं संघर्षों के बल पर अटेवा ने एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की असमय मृत्यु या विकलांगता की दशा में पारिवारिक पेंशन का शासनादेश जारी कराया। उन्हाेंने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रत्येक जिले में सपा के जिला कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद 13 नवंबर को लखनऊ में विशाल रैली होगी। इसमें सभी अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी शामिल होंगे। सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष क्रांति कुमार ने लोगों से संगठन मजबूत करने और 13 नवंबर को लखनऊ में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

इस सम्मेलन को अटेवा के प्रदेशीय महामंत्री नीरज त्रिपाठी, प्रदेशीय मंत्री प्रदीप कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, प्रदेशीय प्रवक्ता सत्येंद्र राय, मंडल अध्यक्ष जगदंबिका मणि त्रिपाठी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान राजीव यादव, उमाकांत मिश्रा, उपेंद्र कुशवाहा, ब्रजभूषण पांडेय, मनीष तिवारी, संदीप राय, मृगेंद्र राव, अतुलपति त्रिपाठी, मुरली मनोहर, अजय कुमार, नंदलाल, विनोद सिंह, मिथिलेश सिंह, धर्मप्रकाश पाठक, रेनू राय, श्वेता सांगवान, शीतल सक्सेना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed