फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   EO and Chairman did not reach the board meeting, councilors got angry, protested

Kushinagar News: बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंचे ईओ और अध्यक्ष, सभासद भड़के, प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
EO and Chairman did not reach the board meeting, councilors got angry, protested
मथौली नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष व ईओ को नहीं पहुंचने पर विरोध प्रदर्शन करते नाराज सभ
मथौली। नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक आयोजित थी। इसमें सूचना के बाद ईओ और चेयरमैन नहीं पहुंचे। काफी देर इंतजार करने के बाद बैठक में मौजूद सभासद भड़क गए। इसके बाद कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करने लगे। बाद में ईओ के खिलाफ डीएम को पत्रक सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सभासदों ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को चेयरमैन व ईओ की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सभी सभासद कार्यालय पहुंच गए। करीब चार घंटे तक अध्यक्ष और ईओ की प्रतीक्षा की। इसके बाद भी अध्यक्ष और ईओ बैठक में नहीं पहुंचे। सभासदों ने कहा कि निविदा टेंडर होने एक माह बाद भी उसे खोला नहीं जा रहा है। इससे नगर में विकास प्रभावित हो रहा है। ईओ का कार्यालय में आना-जाना कभी कभार ही होता है। ईओ और अध्यक्ष के विरोध में सभासदों ने कार्यालय में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सभासदों ने निर्णय लिया कि ईओ की शिकायत डीएम से की जाएगी। इसके लिए पत्रक सौंपा जाएगा। इस दौरान प्रिंस जायसवाल, हेमंत सिंह, धमारी यादव उर्फ रामकृपाल यादव, पारस साहनी, मानवेंद्र सिंह, प्रिंस मद्धेशिया, रविंद्र सैनी, रमाशंकर चौरसिया, अदालत प्रसाद, विवेक चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस संबंध में ईओ सीमा राय ने बताया कि बोर्ड की बैठक होने की सूचना नहीं थी। पिछले बार भी स्वयं सभासदों ने बैठक रख लिया था। नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने बताया 12:30 बजे मीटिंग रखा गया था। बोर्ड का किसी कारणवश आधा घंटा में लेट से पहुंचा हूं। तब तक सभासद बैठक का बहिष्कार कर चुके थे। इसके बाद बैठक को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed