{"_id":"57e4b072ac356d4776d5c84d11a0baa4","slug":"entered-dismissing-all-prescription-for-17-seats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 सीटों के लिए दाखिल हुए सभी पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 सीटों के लिए दाखिल हुए सभी पर्चे खारिज
kushinagar beauro
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्याें के रिक्त पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को हुई। प्रधानों के रिक्त 19 पदों में से 17 के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्र खारिज हो गए।
केवल सुकरौली और विशुनपुरा ऐसे ब्लॉक हैं, जहां की एक-एक सीटाें पर चुनाव होना है। इसी तरह बीडीसी सदस्यों के रिक्त 25 पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों से 18 के पर्चे खारिज हो गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के ग्राम प्रधानों के लिए आरक्षित 19 रिक्त सीटों पर चुनाव कराने के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
तमकुही क्षेत्र के गुरवलिया और कीरतपट्टी के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन उनके जाति प्रमाण पत्र गलत मिलने के कारण पर्चे खारिज कर दिए गए। पडरौना ब्लॉक के सोहरौना और चौपरिया गांव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों को भी खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
रामपुर से किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। रामकोला क्षेत्र के धर्मसमधा और फरना गांव के लिए दाखिल नामांकन पत्र में भी कमियां मिलने के कारण निरस्त कर दिया गया। सेवरही के हफुआ जीवन के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ था, जबकि डुमरिया के लिए दाखिल सभी पांच नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। विशुनपुरा ब्लॉक के कुकुरहा गांव के लिए दाखिल चार नामांकन पत्रों में से दो अवैध पाए गए।
सुकरौली के चिलुआ के लिए दाखिल नामांकन पत्र वैध िमला। इन्हीं दो ब्लॉकों के रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाना है। बीडीसी के रिक्त 25 पदों में से 18 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।