फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   English liquor worth Rs 33 thousand recovered from the station

Kushinagar News: स्टेशनों से बरामद हुई 33 हजार की अंग्रेजी शराब

Sun, 03 May 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
English liquor worth Rs 33 thousand recovered from the station
कप्तानगंज। जिले के रास्ते बिहार जाने वाली ट्रेनों में लगातार शराब की खेप पकड़ी जा रही है, लेकिन तस्कर हाथ नहीं लग रहे हैं। शनिवार को कप्तानगंज आरपीएफ ने अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से 33,130 रुपये कीमत की लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को बरामद शराब सौंप दी है। तीन माह के अंदर आरपीएफ और जीआरपी ने कोच और स्टेशन से शराब की खेप पकड़ी है, लेकिन तस्कर नहीं पकड़े जा सके हैं।
विज्ञापन

शराब और गोवंश की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस बिहार को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों के अलावा पगडंडियों पर सख्ती बढ़ाते हुए बैरियर लगा दिया है। 24 घंटे यहां पर पुलिस की ड्यूटी रहती है और आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी होती है। रात को डायल 112 की पुलिस भी बैरियरों पर तैनात रहती है। सड़क मार्ग पर सख्ती के बाद शराब तस्करों ने तरीका बदला दिया है और बिहार जाने वाली ट्रेनों से शराब की खेप पहुंचा रहे हैं। ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों से आए दिन बरामद हो रही शराब इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि आरपीएफ व जीआरपी ने तीन माह के अंदर जो शराब की खेप बरामद की है, उसमें एक भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। यह जांच का विषय है, जबकि रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। शनिवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया। प्लेटफार्म संख्या दो पर फुटओवर ब्रिज के नीचे रखी दो बोरियों में 151 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 21,490 रुपये आंकी गई।
खड्डा रेलवे स्टेशन पर तैनात कांस्टेबल शेषनाथ यादव ने प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर संदिग्ध अवस्था में रखी बोरी की जांच की। इसमें 46 बोतल अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 5,980 रुपये बताई गई। वहीं, शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर कांस्टेबल ओमवीर यादव ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर एक सफेद बोरी से 44 बोतल किंगफिशर बियर बरामद की, जिसकी कीमत 5,660 रुपये आंकी गई।

प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि बरामद सभी शराब बिहार ले जाने के उद्देश्य से छोड़ी गई प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि रेल मार्ग से किसी भी स्थिति में अवैध शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी और तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed