फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Engineers and staff did the croud.

अभियंताओं व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Mar 2018 12:01 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 23 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Engineers and staff did the croud.
अाक्राेश्ा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने बृहस्पतिवार को एक्सईएन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इन विद्युत कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंपते हुए अपनी मांगों से शासन को अवगत कराने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के प्रांतीय महामंत्री पारस राय की अगुवाई में विद्युत कर्मी पडरौना हाइड्रिल में एकत्र हुए। वहां बैठक करने के बाद एक्सईएन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। संगठन के प्रांतीय महामंत्री पारस राय ने कहा कि विद्युत कर्मचारी बिजली आपूर्ति से लगायत राजस्व वसूली सहित सभी विभागीय कार्य जिम्मेदारी पूर्वक करते हैं। इसके बावजूद भी सरकार बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण रोका नहीं जाता है तो कर्मचारी व्यापक आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


संगठन के वरिष्ठ सदस्य रामनगीना प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद को घाटे से छुटकारा दिलाने के लिए निगम बनाया गया था, लेकिन इस विभाग का पूरी तरह से निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि यह आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो प्रदेश भर में आंदोलन छिड़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शन को इंजीनियर आरके मौर्या, ओमप्रकाश पासवान, धर्मेंद्र पाल, दिलीप, अरुण कुमार, संदीप मिश्रा, अरविंद त्रिगुुणायत, कृष्ण कुमार मौर्य, रवींद्र पाल, सोहन, अभिषेक सिंह, घनश्याम सिंह, इरफान अंसारी, चंद्रशेखर सिंह, अरविंद गुप्ता सहित कई लोगों ने संबोधित किया। 

इस दौरान सुनील पांडेय, विजय सिंह, अवधेश कुमार, संजय प्रसाद, विंध्याचल यादव, राकेश यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद यासीन, अरुण प्रकाश सिंह, रामलईच, राममनोज, राजकुमार कुशवाहा, त्रिभुवन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed