फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encouraged the enrollment of children.

Kushinagar News: बच्चों का नामांकन कराने के लिए किया प्रेरित

Thu, 09 Apr 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Encouraged the enrollment of children.
दुदही। ‎सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को दुदही बीआरसी परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को शिक्षा के प्रति सजग करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास हो इसके लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तक, बैग व डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली सहायता से अभिभावकों पर आर्थिक भार कम होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने और नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। इसके बाद निकली जागरूकता रैली रेलवे स्टेशन चौराहा, पुरानी बाजार, मुख्य बाजार व पीएनबी रोड होते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed