{"_id":"69b47501a6444cc50c01e527","slug":"emphasis-placed-on-intercropping-with-spring-sugarcane-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156316-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वसंत कालीन गन्ने की सहफसली खेती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वसंत कालीन गन्ने की सहफसली खेती पर दिया जोर
Sat, 14 Mar 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीगंज। शुक्रवार को स्थानीय बाजार स्थित गन्ना विकास परिषद के परिसर में वसंत कालीन गन्ना बुवाई को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने किसानों को बताया कि गन्ने की खेती से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें। सहफसली खेती, पेड़ी प्रबंधन, ड्रिप सिंचाई, ट्रेस मल्चिंग आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गन्ने की अस्वीकृत प्रजातियों की बुवाई न करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को गन्ने की नवीन प्रजाति को 16202, 15466, को 13235, 18231 को.से. 17451 और जलमग्न क्षेत्र की यूपी 51, 25 को 98014 एवं को से 10239 के बारे में बताया उन्होंने बताया कि इन प्रजातियों में गन्ने का बेहतर रकबा होता है और कम लागत और कम मेहनत में भी अच्छी उपज होती हैं। गोष्ठी में किसानों को रामकोला चीनी मिल के केन मैनेजर अनिल सिंह और चीनी मिल हाटा के केन मैनेजर डीडी सिंह ने चीनी मिल द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं के बारे में किसानों को बताया।उन्होंने बताया कि बसंत कालीन गन्ना बुआई करने से बेहतर पैदावार होती हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता लक्ष्मीगंज समिति लक्ष्मीगंज के अध्यक्ष धनंजय गोविंद राव ने की। इस दौरान विरेंद्र सिंह, राजकांत कुशवाहा ,सुरेंद्र सिंह, बृजकिशोर राव, उमेश प्रसाद, संजय पांडे, तेजप्रताप ,रामू कुशवाहा,संजय,विनोद ऋषिकेश, रामश्रय,अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन