{"_id":"67ed913b0c6662c40d0ed3f1","slug":"electricity-workers-expressed-anger-against-online-attendance-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-889970-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ बिजली कर्मियों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ बिजली कर्मियों ने जताया रोष
Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। मोबाइल एप के जरिए फेस अटेंडेंस को लेकर बिजली निगम के कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को पडरौना बिजली उपकेंद्र पर लाइन कर्मियों ने काम करते हुए इसके खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि आठ घंटे का काम लेना तो ठीक है लेकिन जब पर्याप्त कर्मचारी ही नहीं हैं तो इन्हीं कर्मचारियों से आठ घंटे की ड्यूटी पूरी होने के बाद फ्री में अतिरिक्त काम कराया जाएगा। अतिरिक्त समय में किए गए काम के बदले उन्हें ओवरटाइम भी नहीं मिलेगा और इस दौरान उन्हें ऑनड्यूटी भी नहीं माना जाएगा।
धनंजय मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी सुबह 10 से सायं छह बजे लगानी है। आठ घंटे के काम के बाद पंच आउट हो जाना है। लेकिन कर्मचारियों की कमी होने से करने के कारण पंच आउट होने के बाद भी कर्मचारियों से अतिरिक्त समय में काम कराया जाएगा। लेकिन इस दौरान कर्मचारियों को ऑन ड्यूटी नहीं माना जाएगा। इस दौरान लाइन स्टाफ पंकज कमार, अमजद अंसारी, धनंजय मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, अजय दुबे, विजय दीक्षित, संजय दुबे, त्रिपुरेश्वर दीक्षित,दीपक, भूलन, मुन्ना आदि मौजूद रहे।