फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity supply stopped for three hours due to panel fault

Kushinagar News: पैनल में खराबी से तीन घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Sun, 11 Aug 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for three hours due to panel fault
कसया। नगर के बिजली घर में शनिवार को पैनल में तकनीकी खराबी से लगभग तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान नगर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के कर्मचारियों ने खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिजली घर स्थित हाइडिल में दोपहर बाद उसके पैनल में कोई तकनीकी दिक्कत आ जाने की वजह से नगर की आपूर्ति व्यवस्था बंद करनी पड़ी। उसके बाद तत्काल निगम उसको सही करने में जुट गया। शाम को करीब 5:00 बजे नगर में विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। बिजली बाधित रहने से नगरवासियों को दिक्कत हुई। लोगों ने जनरेटर और इन्वर्टर से किसी तरह अपना कार्य चलाया। संबंध में एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि हाइडिल के पैनल में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। इसको सही करके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed