{"_id":"6658e648fd312bcc300c3014","slug":"electricity-supply-faltered-due-to-dusty-storm-hail-fell-along-with-rain-pleasant-weather-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117611-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धूल भरी आंधी से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, बारिश के साथ गिरे ओले, सुहाना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धूल भरी आंधी से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, बारिश के साथ गिरे ओले, सुहाना हुआ मौसम
Fri, 31 May 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पूरे दिन उमस भरी गर्मी के बाद बृहस्पतिवार रात करीब सवा आठ बजे मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके कुछ देर बाद पडरौना समेत जिले के अन्य हिस्सों में ओला गिरने के साथ बारिश होने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया, जिससे बीते करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को रात मिली।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। शहर में शाम करीब सवा आठ बजे धूल भरी आंधी चलना शुरू हुई। कुछ देर बाद शहर में ओला पड़ने के साथ बारिश होने लगी। करीब दस मिनट हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। आई तेज आंधी के बाद शहर के अलावा आस-पास के सभी गांव में बिजली गुल हो गई। पडरौना के अलावा कसया, तमकुहीराज, सेवरही, फाजिलनगर, पटहेरवा, गुरवलिया, तुर्कपट्टी और कुबरेस्थान, मंसाछापर, जटहांबाजार क्षेत्र में भी धूल भरी आंधी के साथ बरसात हुई। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के पड़री पिपरपाती गांव में एक व्यक्ति का टिनशेड तेज हवा के चलते उड़कर सड़क पर गिर गए। कई जगहों पर बिजली के तार और पोल पर पेड़ गिरने की सूचना है। इससे क्षेत्र के करीब पांच सौ गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28. डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन शाम को बारिश के बाद तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम खुशनुमा हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि मानसून आने से कुछ दिन पहले इस तरह के मौसम बनते हैं। एक और दो जून को भी जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने की अनुमान है।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार और पोल गिरने से बिद्युत आपूर्ति बधित हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और गरज चमक के साथ तेज हवा चलने लगी। इसी के साथ बारिश भी होने लगी। ससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र के अहिरौली खास समेत अन्य कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने व बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। इससे कस्बा समेत क्षेत्र के कई गांव में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई।
0
रात करीब सवा आठ बजे आई तेज आंधी और बारिश के चलते पडरौना शहर में बिजली आपूर्ति बाधित की गई है। अभी बारिश बंद हुई है। बिजली कर्मियों को पेट्रोलिंग के लिए भेजा ज रहा है, ताकि कितने स्थान पर बिजली पोल और तार पर पेड़ गिरे हैं या हवा से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उसकी जानकारी एकत्र कर क्षतिग्रस्त तार और पोल को सही कराया जाएगा। -इंद्रराज यादव, एक्सईएन, पडरौना विद्युत उपकेंद्र।