{"_id":"574f22414f1c1b7974108d55","slug":"electrical-performance-of-upbhoktaaen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताआें का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताआें का प्रदर्शन
कुशीनगर
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक चौराहे पर विद्युत कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराकनक/समऊर बाजार। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के पटहेरवा फ ीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों को पांच दिनों में सिर्फ 45 मिनट ही बिजली मिली है। बिजली कटौती से अजित उपभोक्ताआें ने बुधवार को पटहेरिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। ये लोग विद्युत व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग कर रहे थे।
पटहेरवा फीडर के अंतर्गत आने वाले पटहेरवा, हतवा, सहदौली, नरायनपुर, रजवटिया, बलुआ, पिपरा कनक, महरू टोला, बोदा टोला, मठिया, करजहां, नरहवा, मंगुरी पट्टी, मीरबिहार, बरईपट्टी, बिहार बुजुर्ग सहित कई गांवों में बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है। गांव के लोगों का कहना है कि पांच दिनों में केवल 45 मिनट ही बिजली मिली है।
उमस भरी इस गर्मी में बिजली न रहने से लोग परेशान हैं। कांग्रेस के मनोज सिंह के साथ गांव के अफजल खान, जमील अहमद, ब्यास तिवारी, राकेश गुप्ता, हरिकेश, जमाल, पवनसुत गुप्ता, सुनील आदि ने हाथ में मोबाइल सेट की माला और विद्युत चालित उपकरण लेकर पटहेरिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारे लगाए तथा बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की।