{"_id":"698cec78d512b09719049832","slug":"electrical-appliances-in-homes-burnt-due-to-short-circuit-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154499-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शार्ट सर्किट से घरों के बिजली के उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शार्ट सर्किट से घरों के बिजली के उपकरण जले
Thu, 12 Feb 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुही उपकेंद्र के समउर बाजार कस्बे में मंगलवार सुबह 8 बजे से गड़बड़ाई बिजली व्यवस्था बुधवार की सुबह दस बजे ठीक हो पाई। मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से दो दर्जन से अधिक घरों में लगे इन्वर्टर सहित अन्य बिजली उपकरण जल गए। वहीं पूरा कस्बा करीब 26 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा।
बिजली निगम की लापरवाही से समउर बाजार कस्बे के लोगों पर भारी पड़ने लगी है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह स्पार्किंग के साथ कई घरों में वोल्टेज लो हो गया तो कई घर हाई वोल्टेज की चपेट में आ गए। घरों में लगे बिजली के उपकरण जलने लगे। कस्बे के पूर्व प्रधान गोपाल गुप्ता के घर लगा इंवर्टर व पानी का मोटर, संतोष मधेशिया की दुकान पर लगा पंखा, मुन्ना जायसवाल के घर वाशिंग मशीन, पप्पू चौरसिया के घर लगा पानी फिल्टर मशीन, सतीश के घर लगे एलईडी बल्व, पारस मधेशिया के घल्की लगा मिक्सी सहित अन्य उपभोक्ताओं के घर में लगे बिजली के उपकरण जल गए।
पूरा कस्बा मंगलवार के पूरे दिन व पूरी रात बिजली से वंचित रहा। बिजली कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह दस बजे सप्लाई बहाल करा दी। उपभोक्ताओं ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। उपकेंद्र पर तैनात जेई प्रवीण पांउेय ने बताया कि कस्बे के एक पोल पर लगा जंपर कटकर दूसरे तार पर गिर गया था, जिससे यह समस्या हुई थी। अब उसे ठीक कर लिया गया है।