फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   election

दुर्गावती बनीं पिपराझाम की ग्राम प्रधान

Mon, 14 Jun 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
election
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। एक ग्राम प्रधान, 11 बीडीसी सदस्य और 58 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए हुए उप चुनाव के मतों की गणना सोमवार को हुई। इसमें दुर्गावती पिपराझाम की ग्राम प्रधान चुनी गईं।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र, आरओ बाबूराम मौर्य ने बताया कि सुबह आठ बजे ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना प्रारंभ हुई। दोपहर एक बजे तक चुनाव परिणाम घोषित हो गया। ग्राम प्रधान पद की उम्मीदवार दुर्गावती देवी को 1016 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोहर को 386 वोट मिले। इस तरह दुर्गावती 630 मतों से विजेता बनीं। उन्हें बीडीओ रत्निका श्रीवास्तव और आरओ बाबूराम मौर्य ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना के दौरान एआरओ संपूर्णानंद पांडेय व सिद्धेश्वर प्रसाद भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुरा क्षेत्र में बीडीसी सदस्य की पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के तीन पदों का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। पिछले चुनाव में क्षेत्र पंचायत के वार्ड नंबर-पांच के दो व्यक्तियों का मत पत्र एक ही मतपेटी में पड़ जाने से एआरओ की तरफ से चुनाव परिणाम घोषित नहीं हुआ था। वहां दोबारा चुनाव कराने की सिफारिश की गई थी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को दोबारा चुनाव कराया गया था। क्षेत्र पंचायत संख्या-55 भुजौली से इंद्रजीत, 63 दुबौली से मेवाती देवी, 88 पचफेड़ा से मीना देवी, 94 गंभीरिया से चंद्रकला देवी, 97 सिंघापट्टी से मन्नी देवी, 98 से सुनैना और 99 से हसमुद्दीन विजयी घोषित किए गए। इसी प्रकार वार्ड संख्या-126 से रनिता देवी विजयी हुईं। ग्राम पंचायत अहिरौली से ग्राम पंचायत सदस्य के लिए तूफानी, निर्मला और नंदकिशोर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के तीन गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त चार पदों के लिए हुए चुनाव में बभनौली में राजकुमार, पिपरा बुजुर्ग में रमावती, देवगांव में ज्योति व सुशील प्रताप निर्वाचित हुए। दुदही के वार्ड नंबर 80 से अभिमन्यु विजेता घोषित किए गए।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि मतगणना सकुशल संपन्न हो गई। सोमवार को पिपराझाम से ग्राम प्रधान सहित 11 बीडीसी सदस्य और 58 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव परिणाम मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed