फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   election

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : जिले में 29 अप्रैल को होगा मतदान

Fri, 26 Mar 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
election
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : जिले में 29 अप्रैल को होगा मतदान
विज्ञापन

17 और 18 अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र, दो मई को होगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इस संबंध में जिला स्तर पर शुक्रवार शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने भी अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जिले नामांकन 17 और 18 अप्रैल को होगा। दो मई को मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुशीनगर जिले में चौथे चरण में चुनाव होगा। 17 और 18 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 19 व 20 अप्रैल को प्रात: आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अप्रैल को प्रात: आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। 29 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और मतगणना दो मई को प्रात: आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को सूचना प्रकाशित की जाएगी। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद 27 मार्च से ही नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना चस्पा करने के साथ-साथ इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। चुनाव में प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों को दाखिल करने, उनकी जांच, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होगा। सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन, उनकी जांच, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय पर होगा। इसी तरह ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधित ब्लॉक के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना ब्लॉक के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी तथा परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव की इस समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी।

3500 कार्मिकों की ड्यूटी: सीडीओ
पडरौना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही कार्मिकों की ड्यूटी लगाने का कार्य भी तेज कर दिया गया है। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए लगभग 3500 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें लगभग एक हजार की संख्या में आरओ एवं एआरओ तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लिस्ट तैयार कर ली गई। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ अनुज मलिक ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed