फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Election, Holly will boycott trader

चुनाव, होली का बहिष्कार करेंगे व्यापारी

Sun, 26 Feb 2017 12:21 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 26 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Election, Holly will boycott trader
बह‌िष्कार - फोटो : अमर उजाला
तहसील मुख्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में आए दिन हो रही चोरियों से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को बैठक की। इन लोगों ने तरयासुजान पुलिस पर चोरियों का खुलासा न करने पर नाराजगी जाहिर की और चार मार्च को मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इन व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर मतदान के बहिष्कार के बाद भी चोरियों का खुलासा नहीं किया गया तो होली भी नहीं मनाएंगे और 15 मार्च को व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि तमकुहीराज बाजार सहित पूरे थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं चरम पर हैं। पुलिस की ओर से घटनाओं का पर्दाफाश नहीं करने के कारण अपराधियों का दुस्साहस बढ़ गया है। सुदामा यादव ने कहा की पुलिस धनउगाही में लगी है। जनता की समस्याओं से उसे कोई लेना देना नहीं है।  
विज्ञापन

ध्रुपचंद चौरसिया ने कहा कि अभी तक हुई दर्जनों चोरियों का खुलासा करना तो दूर, पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। 

बैठक में व्यापारियों ने निर्णय लिया कि चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर मतदान एवं होली का बहिष्कार करेंगे। इन लोगों ने एसडीएम तमकुहीराज विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस  दौरान इस्लाम अंसारी, संजीत व्याहुत, जेपी गुप्ता, आलोक मिश्र, सद्दीक खान, जमील अहमद दिलीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed