{"_id":"6115500a8ebc3e7ca53a1877","slug":"elderly-women-will-hoist-the-flag-in-council-schools-kushinagar-news-gkp4053716104","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ महिला अभिभावक करेंगी परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ महिला अभिभावक करेंगी परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण
विज्ञापन
बुजुर्ग महिलाएं करेंगी परिषदीय स्कूलों में ध्वजारोहण
राज्य परियोजना निदेशक की तरफ से मिला है निर्देश
बीएसए ने जिले के सभी स्कूलों को जारी किया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण वरिष्ठ महिला अभिभावक करेंगी। इसके लिए शासन से पत्र भेज दिया गया है। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के जिम्मेदारों को इसका पालन कराने का निर्देश दिया है। इसके पहले ग्राम प्रधान अथवा जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण करते थे।
सरकार की तरफ से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। माह अगस्त से दिसंबर तक विशेष अभियान के माध्यम से लोगों को महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी के तहत रविवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान नामांकित बच्चों के परिवार की किसी एक वरिष्ठ महिला अभिभावक के हाथों इस बार ध्वजारोहण कराया जाएगा। इस वरिष्ठता का निर्धारण उम्र से किया जाएगा। इसके पहले ध्वजारोहण गांव के प्रधान अथवा किसी वरिष्ठ नेता के हाथों से कराया जाता रहा है। राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह की तरफ से प्रदेश के सभी बीएसए को जारी पत्र में कहा गया है कि महिला सशक्तिकरण के तहत संचालित अन्य कार्यक्रमों के साथ ही इस बार स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में नामांकित वरिष्ठ महिला अभिभावक ही ध्वजारोहण करेंगी। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला अभिभावक के हाथों परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण कराने के लिए राज्य परियोजना निदेशक की तरफ से पत्र मिला है। जिले के सभी बीईओ को पत्र जारी कर प्रत्येक विद्यालय प्रधानाध्यापक को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।