फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly Woman's Body Found Hanging from a Hook

Kushinagar News: कुंडे से लटका मिला वृद्ध महिला का शव

Mon, 06 Apr 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly Woman's Body Found Hanging from a Hook
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के बरवा कला गांव की बुजुर्ग महिला रविवार की सुबह अपने कमरे में मृत पड़ी मिली। रविवार की सुबह बुलाने पर उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो महिला कुंडे से लटकी मिली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के हनीफ अली अपनी 70 वर्षीय पत्नी तेतरी और दिव्यांग पुत्र सुलेमान के साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि तेतरी शनिवार की रात भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गईं। हनीफ बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोने चले गए। तेतरी काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं। रविवार की सुबह करीब छह बजे हनीफ ने पत्नी के कमरे का दरवाजा बंद देख कई बार आवाज लगाई, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद आई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। तेतरी छत के कुंडी से साड़ी के फंदे से लटकी मिली। एसओ आलोक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के मानसिक रोगी होने की बात भी सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed